अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम चरण की परीक्षा 16 जनवरी, 2022 को होनी थी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से आदेश जारी कर आगामी आदेशों तक उक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया है।