कोटा से हंसपाल यादव।
बारां में कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन बहुमत से पीछे होने के बावजूद जिला प्रमुख निवार्चित हो गई। कांग्रेस से खड़ी श्रीमती उर्मिला भाया ने भाजपा की प्रियंका शर्मा को एक वोट से हराया। भाजपा के एक सदस्य द्वारा की गई क्रोस वोटिंग का फायदा कांग्रेस को मिला। जिला परिषद चुनाव में कुल 25 में से 13 पर भाजपा और 12 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। सिर्फ एक सीट का अंतर होने से मुकाबला रोमांचक हो गया था। जोडतोड के बाद यह करिश्मा हो सका। भाजपा के सदस्य पीपी कीट पहनकर पहले ही मतदान करने पहुंचे थे। जबकि कांग्रेस से श्रीमती उर्मिला भाया तथा निवार्चित एक सदस्य प्रदीप काबरा भी साथ पहुंचे थे। बाद में शाम को शेष 10 सदस्य भी मतदान करने पहुंच गए। जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने मतगणना के बाद कांग्रेस की उर्मिला जैन के पक्ष में 13 तथा भाजपा की प्रियंका शर्मा को 12 मत मिलने के बाद कांग्रेस की श्रीमती उर्मिला जैन भाया को जिला प्रमुख निवार्चित करने की घोषणा की तो समर्थकों मे खुशी का माहौल छा गया। आतिशबाजी होने लगी। उधर परिणाम को जानकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुमत के बावजूद पराजय का सामने करने पर आक्रोश फैल गया। 
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने समीप स्थित सांसद कार्यालय में पत्थरबाजी करके तोडफोड कर दी। वही बाहर रखी कुर्सियों को भी तोड दिया। बाहर खडी कारो को क्षतिग्रस्त कर दिया। चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, जिला प्रभारी विधायक कोटा संदीप शर्मा समेत सांसद कार्यालय में बैठे नेताओं को अपने बचाव के लिए कुंदिया लगाकर बचाव करना पड़ा।
 सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को खदेडा तो वहा भगदड मच गई। कई कार्यकर्ता झाडियों में फंस गए तो कई चोटील हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
किशनगंज में कांग्रेस और छबड़ा में भाजपा का प्रधान।
छबड़ा में भाजपा और किशनगंज में कांग्रेस का प्रधान निर्विरोध चुना गया। छबड़ा पंचायत समिति में भाजपा के उम्मीदवार हरिओम नागर को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित किया गया है।नवनियुक्त प्रधान को शपथ दिलाई गई। विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। किशनगंज पंचायत समिति में कांग्रेस की किरण बैरवा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शाहाबाद पंचायत समिति से कांग्रेस की कांतीबाई मेहता ने जीत अपने नाम की। कांतीबाई को 12 वोट और भाजपा की मनोहरमा सिकरवार को केवल 2 वोट मिले। एक वोट खारिज किया गया। 

बारां से भाजपा के मोरपाल सुमन तो अंता से प्रखर कौशल बने प्रधान।
बारां पंचायत समिति में भाजपा के मोरपाल सुमन प्रधान बने। उन्हें 9 वोट मिले। कांग्रेस के सिद्वार्थ नागर को 6 मत मिले। वही अंता में भाजपा के प्रखर कौशल प्रधान बने। कौशल को 9 मत मिले और कांग्रेस के ओमप्रकाश को 6 मत प्राप्त हुए। इधर प्रखर कौशल के प्रधान बनने के बाद उनके समर्थकों ने करौली जिले मे भी आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान बबलू शुक्ला, कपिलदेव पाराशर, सहित कई लोग मौजूद रहे।