हिण्डौन पुनीत भारद्वाज।
शौच कर घर आ रही एक विवाहित युवती का तीन जनों ने अपहरण कर लिया और कमरे में बंद रख दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता की ओर से सोमवार को कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है, जिसमें पुलिस जांच कर आरोपियों को तलाश कर रही है। थानाप्रभारी वीरसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की निवासी एक साढे 18 वर्षीय विवाहिता ने केस दर्ज कराया है कि वह 21 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव के बंजर की तरफ शौच करने गई थी। शौच कर जब वह घर आ रही थी, तभी एक जीप में सवार दो युवक हुकम चंद और शेर सिंह उसके पास आए। उन दोनों युवकों ने उसे कहा कि तेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। इस बारे में जब युवकों से उसने ने कहा कि उसे इस बारे में कोई सूचना नहीं है। इस कारण वह उनके साथ नहीं चल सकती। इस पर हुकम चंद और शेर सिंह ने उसे जबरन गाडी की ओर धकेल दिया, जहां गाडी में पहले ही हुकच चंद की बुआ का लडका बैठा हुआ था, जिसने उसके मुंह पर रूमाल लगा दिया। रूमाल से आ रही गंध के कारण वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने स्वयं को एक कमरे में बंद पाया। पीडिता ने रिपोर्ट में लिखा है कि 22 दिसंबर व 23 दिसंबर को आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा और बंद कमरे में उसके साथ तीन जनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह उसने कमरे से बाहर शोर आने की आवाज सुनी। तब उसे कमरे से बाहर निकाला। बाद में उसे आरोपियों ने धमकी दी कि उन्होंने उसके मोबाइल पर वीडियो व फोटो बना लिए हैं। अगर सामूहिक दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वीडियो व फोटो वायरल कर देंगे और उसके घर वालों को जान से मार देंगे। पीडिता ने घर आकर अपने परिजनों को उक्त घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पीडिता ने अपने परिजनों के साथ सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

0 टिप्पणियाँ