जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कायस्थ जनरल सभा जयपुर के अध्यक्ष अनूप बरतरिया द्वारा कायस्थ जनरल सभा जयपुर की सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले निशुल्क मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर के पोस्टरों का विमोचन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि सर्व समाज के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप 2 जनवरी 2022 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एलबीएस स्कूल, सेक्टर-5, प्रताप नगर, सांगानेर में आयोजित किया जाएगा। चित्रगुप्त समिति, शास्त्री नगर के अध्यक्ष भगवान बिहारी माथुर ने बताया कि रक्तदान शिविर 9 जनवरी 2022 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अभिनंदन जेडीए सामुदायिक केंद्र, सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर, शास्त्री नगर जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ