करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के चार जिलो में हुए पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत करौली जिले की आठ पंचायत समितियो तथा जिला परिषद सदस्य के चुनावो का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों की हुई मतगणना में रोचक मुकाबला देखने को मिला है।
जिले में जहा मासलपुर पंचायत समिति मे भाजपा को बहुमत मिला है तो वही मंडरायल पंचायत समिती मे कांगेस स्पष्ट बहुमत तक पहुंच गई। वही करौली, नादौती, हिण्डौन, श्री महावीर जी, टोडाभीम, पंचायत समिति मे कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफा बहुमत पाने में नाकामयाब रहे वही निर्दलीयों ने खूब बाजी मारी तो बसपा प्रत्याशियों ने भी कड़ी टक्कर दी।
इधर पंचायती राज विभाग के मंत्री एवं सपोटरा विधायक रमेश मीना के इलाके सपोटरा पंचायत समिति में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर है ऐसे में यहां पर निर्दलीयों के सारे कांग्रेस अपना प्रधान बना सकती है। वही करौली जिले की 27 जिला परिषद सीटों पर 15 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है तो वही भाजपा 7 सीट पर सिमट गई। 1 सीट पर बीएसपी तो 4 पर निर्दलीयो का दबदबा रहा है। ऐसे मे साफ है कांग्रेस को जिला परिषद चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला है और जिला प्रमुख भी कांग्रेस का ही बनता हुआ नजर आ रहा है यहां पर मंत्री रमेश मीणा की मेहनत रंग लाती हुई नजर आई है।
पंचायत समिति सदस्य चुनाव परिणाम एक नजर में.....
1.पंचायत समिति करौली
कुल सीट - 27
कांग्रेस - 12
भाजपा - 04
बसपा - 01
निर्दलीय - 10
नोट - कांग्रेश निर्दलीय के दम पर बना सकती है प्रधान।
2.पंचायत समिति हिंडौन सिटी
कुल सीट - 31
कांग्रेस - 08
भाजपा - 06
बसपा - 04
निर्दलीय - 13
नोट - किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं। निर्दलीय बनेगे किंगमेकर।
3.पंचायत समिति श्रीमहावीरजी
कुल सीट - 17
कांग्रेस - 02
भाजपा - 04
बसपा - 01
निर्दलीय - 10
नोट - सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की बुरी हार, निर्दलीयों के दम पर बनेगा प्रधान।
4.पंचायत समिति सपोटरा
कुल सीट - 25
कांग्रेस - 11
भाजपा - 10
बसपा - 03
निर्दलीय - 01
नोट - कांग्रेस और भाजपा दोनों में कड़ी टक्कर, लेकिन बसपा और निर्दलीय करेंगे फैसला।
5.पंचायत समिति मंडरायल
कुल सीट - 17
कांग्रेस - 11
भाजपा - 02
बसपा - 01
निर्दलीय - 03
नोट - कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस पार्टी का बैठेगा प्रधान।
6.पंचायत समिति मासलपुर
कुल सीट - 15
कांग्रेस - 04
भाजपा - 08
बसपा - 00
निर्दलीय - 03
नोट - भाजपा पार्टी को स्पष्ट बहुमत, लेकिन कांग्रेस लगा सकती है सेंध।
7.पंचायत समिति नादौती
कुल सीट - 17
कांग्रेस - 04
भाजपा - 04
बसपा - 00
निर्दलीय - 09
नोट - किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं, निर्दलीय करेंगे फैसला।
8.पंचायत समिति टोडाभीम
कुल सीट - 33
कांग्रेस - 13
भाजपा - 03
बसपा - 04
निर्दलीय - 13
नोट - किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं, लेकिन कांग्रेस निर्दलीय के दम पर बैठा सकती है प्रधान।
जिला परिषद सदस्य मतगणना रिजल्ट
कांग्रेस 15
भाजपा 7
बसपा 1
निर्दलीय 4
टोटल - 27 सीट।
आपको बता दें कि 23 दिसंबर को जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए चुनाव होगा वही 24 दिसंबर को उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के लिए चुनाव होगा। इधर शांतिपूर्ण मतगणना होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सभी मतदान कर्मियों और उम्मीदवारों का आभार जताया है।

0 टिप्पणियाँ