जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में कोरोना के फिर से 59 नए मामले सामने आए हैं। टोंक जिले में साढ़े तीन महीने के बाद कोरोना के 3 पॉजिटिव मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 43 मामले जयपुर में मिले हैं। इसके अलावा बीकानेर, गंगानगर में 4-4, टोंक में 3, अजमेर में 2, कोटा, प्रतापगढ़ और सीकर में एक-एक मरीज मिला है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 354 हो गये है। सबसे ज्यादा 205 सक्रिय मामले जयपुर में हैं। इसी तरह अजमेर में 25, बीकानेर 22, भीलवाड़ा में 14, जोधपुर, उदयपुर में 13-13, गंगानगर में 11 और प्रतापगढ़ में 10 हैं। वहीं, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, कोटा, पाली, सीकर, सिरोही और टोंक में 10 से कम  सक्रिय मामले हैं।