जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में 45 नए कोरोना के नये मामले सामने आये है। नौ जिलों में कोरोना के नए मामले देखने को मिले हैं। वहीं 21 जिलों में अभी कोरोना के सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 17 मरीज भी रिकवर हुए हैं। चिकित्सा विभाग के मुताबिक जयपुर में 26, भीलवाड़ा में 4, जोधपुर में 4, अजमेर में 3, बीकानेर, सीकर और सिरोही में 2-2, हनुमानगढ़ और उदयपुर में 1-1 कोरोना के नये मामले सामने आये है। जयपुर में 129, अजमेर में 29, बीकानेर में 18, भीलवाड़ा में 16, जोधपुर में 14, उदयपुर में 12, झुंझुनूं में 8, प्रतापगढ़ में 7, बाड़मेर में 6, जैसलमेर में 5, सीकर में 5, पाली में 4, अलवर में 4, श्रीगंगानगर में 4, सिरोही में 3, हनुमानगढ़ में 2, दौसा में 1, झालावाड़ में 1, भरतपुर में 1, कोटा में 1, नागौर में 1 कोरोना का सक्रिय मामले है।

0 टिप्पणियाँ