उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर मे ग्राम विकास अधिकारी की सीधी भर्ती परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। पहले चरण में हुई परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नही होने से परीक्षार्थियों ने सभी प्रश्नों को हल किया। इस दौरान प्रशासन की और से परीक्षा केन्द्र पर पुख्ता इंतजाम किए गये। पहले चरण की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सुबह की सेंटर पर पहुंचे थे। दो दिनो तक होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर में 100 केन्द्र बनाए गए हैं। दो दिनो तक होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से परीक्षा केन्द्रों पर 1 लाख 15 हजार 928 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्थाएं की गई थी। पहले और दूसरे चरण की परीक्षा के समाप्त होने के बाद रोडवेज बस स्टेंड सहित अन्य स्थानों पर परीक्षार्थियों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। प्रथम चरण की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई तथा दूसरे चरण की परीक्षा 2.30 से 4.30 तक आयोजित हुई।
परीक्षा केन्द्रों पर कोविड-19 के नियमों की गई पालना।
उदयपुर शहर में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा के लिए बनाए गये परीक्षा केन्द्रों के प्रभारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करवाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गये थे। इन निर्देशों के बाद केन्द्रों पर थोड़ी सख्ती दिखाई दी। परीक्षा के तय समय से डेढ़ घंटा पहले परीक्षार्थी केन्द्रों पर पहुंच गये और अंदर जाने से पहले सभी को मास्क लगाने और दो गज दूरी बनाए रखने की बात कही गई। सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा लेने वाले पर्यवेक्षकों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मास्क उपलब्ध करवाए गए तो निगम प्रशासन ने परीक्षा केन्द्रों पर सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया गया।
केन्द्रों पर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस जाब्ता।
ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में नकल को रोकने लिए 300 आईटी एक्सपर्ट को लगाया गया। इसके अलावा सभी केन्द्रों पर पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर थी। केन्द्रों के बाहर पुलिस के जवान तैनात किए गये। परीक्षा के दौरान कोई भी व्यक्ति केन्द्र के आसपास भी नही जा सका।
दिव्यांग और महिलाओं के सेंटर गृह जिले में।
उदयपुर जिले के महिला एवं विकलांग परीक्षार्थियों को उदयपुर मुख्यालय पर ही परीक्षा केन्द्र आवंटित किए गए। ऐसे में दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों ने अपने ही जिले में परीक्षा दी।
परीक्षार्थियों को न हो कोई परेशानी।
जिले में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए जिला कलक्टर ने पूर्व में निर्देश जारी किए। सोमवार को शहर में परीक्षार्थियों के लिए अस्थाई बस स्टैंड, ठहरने और परीक्षा केंद्रों के पास रियायती दरों पर भोजन-अल्पाहार उपलब्ध कराने की पूर्ण व्यवस्था की गई।
इन जिलों से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी।
चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, बूंदी, प्रतापगढ़, अजमेर डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित जयपुर से परीक्षार्थी शहर में परीक्षा देने के लिए पहुंचे। मंगलवार को भी इन जिलों से यहां पर परीक्षा के लिए परीक्षार्थी पहुंचेगे।
यातायात व्यवस्था रही बाधित।
जिला प्रशासन की और से पुख्ता व्यवस्था करने के बावजूद कुछ जगहों पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से चौराहों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सभी चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात होने के बावजूद कुछ चौराहों पर वाहनों की संख्या अधिक होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

0 टिप्पणियाँ