कोटा से हंसपाल यादव।
कोटा प्रवास के दौरान  यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा उत्तर निगम की ओर से आयोजित पट्टा वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर 1600 पट्टे बांटे । स्वायत्त शासन मंत्री  ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा फायदा आमजन को उठाना चाहिए क्योंकि ऐसी रियायत और नियमों में शिथिलता पहले किसी सरकार में मालिकाना हक देने के लिए नहीं दी गई। 
नयापुरा उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित पट्टा वितरण समारोह में कोटा उत्तर निगम के 1100 पट्टों का वितरण किया गया वहीं दक्षिण निगम के भी 500 पट्टो  को शिविर में पहुंचे आवेदकों को सौंपे गये। समारोह के दौरान कोटा उत्तर और दक्षिण निगम के मेयर मंजू मेहरा,  राजीव भारती ,उपमहापौर सोनू कुरैशी , पवन मीणा ,कांग्रेस नेता अमित धारीवाल,  जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ,पीसीसी सदस्य डॉ जफर मोहम्मद सहित  पार्षद और कोटा उत्तर और दक्षिण के आयुक्त एव संख्या में पट्टा प्राप्त करने वाले लोग उपस्थित रहे।