अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस प्री-2021 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया है। आयोग ने वेबसाइट पर सफल अभ्यार्थियों के रोल नंबर अपलोड कर दिए हैं। 20 हजार 102 अभ्यार्थियों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। RPSC की ओर से विभिन्न वर्गों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। आपको बता दें, कि 27 अक्टूबर को आरएएस प्री 2021 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 3.50 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 988 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। आयोग ने परीक्षा होने के 24 दिन बाद ही परिणाम जारी कर दिया है।आरपीएससी की ओर से जारी कट ऑफ मार्क्स के तहत पुरुष वर्ग में सामान्य वर्ग में कट ऑफ मार्क्स 84.72, सामान्य (टीएसपी) 80.56, ईडब्ल्यूएस 84.72, एससी 72.69, एससी (टीएसपी) 72.22, एसटी 76.85, एसटी (टीएसपी) 58.80, ओबीसी 84.72 और एमबीसी 84.72 रहा है। महिला वर्ग में सामान्य 79.63, सामान्य (टीएसपी) 72.22, ईडब्ल्यूएस 79.63, एससी 66.20, एसटी 72.22, ओबीसी 79.63 और एमबीसी 79.63 है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर से परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आरएएस मेंस के लिए पात्र होंगे। फिलहाल आरपीएससी ने आरएस-मेंस परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है।

0 टिप्पणियाँ