बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर अपने गृह जिले बाड़मेर पहुंचे। इस दौरान जोधपुर से बायतु तक कई जगहों पर सैकड़ों की तादाद में लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।राजस्व मंत्री हरीश चौधरी इससे पहले 1 महीने से ज्यादा का समय लगातार पंजाब में गुजार कर आए हैं। इसे हरीश चौधरी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है, कांग्रेस में भी लगातार चौधरी की ताकत बढ़ती जा रही है। पहली बार बाड़मेर पहुंचने पर हरीश चौधरी के स्वागत के लिए कई विधायकों से लेकर जनप्रतिनिधि भी नजर आए। इस दौरान हरीश का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आपको बता दें कि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद सिणधरी के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद शाम के 5:00 बजे हरीश चौधरी बायतु के अपने निवास पर लोगों से मुलाकात करेंगे। वे शनिवार सुबह 12:00 बजे स्पेशल चार्टर प्लेन से चंडीगढ़ के लिए उत्तरलाई से रवाना होंगे।

0 टिप्पणियाँ