जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान एआईसीसी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। सीएम गहलोत की चन्नी से हुई मुलाकात में पंजाब की सियासत के साथ लंबे समय से पंजाब और राजस्थान के पानी बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच पंजाब की सियासत के साथ-साथ राजस्थान और पंजाब के बीच कई मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई । चन्नी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नए मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर बधाई दी । इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो लंबे समय से पानी बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद पर भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने संक्षेप में बातचीत की ।

0 टिप्पणियाँ