उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर जिले के बड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच मदन पंडित पर शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सरपंच ने इस संबंध में पुलिस मे मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार बड़ी सरपंच अपने घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग रूम पर आए और घात लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है। मदन ने बताया कि आज फिर से कुछ युवकों ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि हमला करने आए लोगों के पास हथियार थे। सरपंच ने अंबामाता थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने की तैयारी है।