हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।

हनुमानगढ़ के भादरा क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में चार बाइक सवार युवकों में से तीन की मौत हो गई व एक युवक गंभीर घायल हो गया है। हादसे में बड़ी लापरवाही जो सामने आई है कि बाइक सवार चारों युवकों हेलमेट नहीं पहने हुए थे। जिसकी वजह से तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई। जिससे तीनो की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त सुरेंद्र पवन व सतबीर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।जबकि मनोज निवासी उत्तर प्रदेश गंभीर घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे, कि पवन अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ गुजासरी गांव अपने ससुराल आया हुआ था। दोनो बाइक पर बाजार में घूमने निकल पड़े और सतबीर व मनोज भादरा बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे।और भादरा कस्बे के पास जोड़कियां गांव में साहवा रोड पर दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।