जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे बाल दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में राजस्थान विधानसभा भवन को नीली रोशनी से नहलाया गया है। बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की पहल पर विधान भवन में नीली रोशनी करवाई गई है। यूनिसेफ की ओर से बाल अधिकारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ‘गो ब्लू‘ अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ विश्व भर में बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा और पोषण के लिए कार्य करता है। इसके अलावा विधानसभा के सामने स्थित अमर जवान ज्योति पर भी नीली रोशनी की गई है साथ ही नीले रंग का एक सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है। शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में लोग अमर जवान ज्योति पहुंचे और यहां सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई। इसके अलावा नीली रोशनी में नहाए विधानसभा भवन के सामने भी लोगों ने अपने मोबाइल में सेल्फियां लीं। विश्व बाल दिवस अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, दुनिया भर में बच्चों में जागरूकता और बच्चों के कल्याण में सुधार करने के लिए मनाया जाता है।

0 टिप्पणियाँ