सपोटरा विनोद जागिंड।
राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन में करौली जिले के सपोटरा विधानसभा से विधायक रमेश चंद मीणा को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का पद सौंपने के बाद सपोटरा क्षेत्र के युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए जयपुर पहुंचकर नवनियुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीणा को मिठाई खिलाकर, गुलदस्ता भेंट करते हुए हार्दिक बधाई दी है। राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद सपोटरा विधायक रमेश चंद मीणा को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का पदभार मिलने के बाद बधाई देने जयपुर पहुंचे पूर्व सरपंच घनश्याम लुलोज, खेमन्त डूंड्या, मुनीम मीणा बापौती, अभिषेक सलेमपुर, सीमा सियाराम लुलोज,अनूप मांगरोल,मोहन  कांचरोदा इत्यादि सहित सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस आलाकमान का आभार प्रकट करते हुए कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। बधाई देने जयपुर पहुंचे सपोटरा के क्षेत्र के युवाओं ने बताया कि सपोटरा विधायक रमेश चंद मीणा ने जिस तरीके से पूर्व में भी कैबिनेट मंत्री रहते हुए संपूर्ण राजस्थान का विकास के लिए काम किया था। उसी प्रकार से एक बार फिर से सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिलने पर पूर्वी राजस्थान के साथ संपूर्ण राजस्थान का तेजी से
सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे।

सपोटरा में युवाओं ने जमकर मनाई खुशियां।
सपोटरा विधायक रमेश चंद मीना को राजस्थान सरकार में एक बार फिर से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में कैबिनेट मंत्री बनाने पर सपोटरा में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा पटाखे चलाते हुए रमेश मीणा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस आलाकमान का आभार प्रकट किया।