जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को मुख्यमंत्री के गृह जिला जोधपुर के बिलाड़ा पहुंचे। सचिन पायलट ने बिलाड़ा आई पंथ के धर्म गुरु और पूर्व मंत्री माधोसिंह के घर जाकर उनके पुत्र के निधन पर संवेदना प्रकट की। हाल ही में माधोसिंह के पुत्र लक्ष्मणसिंह का निधन हो गया था। पायलट ने घर जाकर श्रद्धांजलि दी। पायलट के बिलाड़ा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा के देशभर में उपचुनाव के परिणाम भाजपा के खिलाफ आए है। जनता महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल- डीजल 100 रुपये पार कर गया है। केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाए है। 

किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। जनता ने महंगाई के विरोध में वोट दिया है। बता दें कि माधवसिंह दीवान पूर्व में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे है। मगर उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। सचिन पायलट पूर्व मंत्री के पुत्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जोधपुर पाली जाते समय किशनगढ़ रुके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट का भव्य स्वागत किया। पायलट ने राजनीतिक नियुक्तियों के सवाल पर मीडिया से कहा कि समय रहते सभी काम होंगे। अभी उपचुनाव हुए हैं। प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा है तो सभी काम पूरे होंगे। सरकार और संगठन सभी मजबूत होगा। विधानसभा उपचुनाव में 24 महीने रह गए हैं। हर 5 साल बाद सरकार बदलने की परिपाटी पर विराम लगाना होगा। कांग्रेस पार्टी एक इकलौती पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हरा सकती है।