अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंडल रेल प्रबन्धक (DRM) कार्यालय अजमेर में कार्यालय अधीक्षक (OS) को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने यह राशि अजमेर ट्रांसफर करवाने की एवज में ली थी। आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी.एल सोनी के मुताबिक एसीबी अजमेर इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई। उसका स्थानान्तरण अजमेर करवाने की एवज में मंडल रेल प्रबन्धक अजमेर के कार्यालय अधीक्षक सहीराम मीणा की ओर से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनामसिंह ने शिकायत का सत्यापन कराया। उप अधीक्षक अनूपसिंह व उनकी टीम ने सेंगरपुरा, करौली हाल रेलवे आवास अजमेर निवासी सहीराम मीणा को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी ने 40 हजार रुपए पहले ले लिए थे। अजमेर एसीबी के एसपी समीरकुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

0 टिप्पणियाँ