करौली के नादौती से देवा शास्त्री की रिपोर्ट।
करौली जिले के नादौती उपखंड अधिकारी धीरज कुमार सिंह को ग्रामीणों ने बंदरो के आतंक से छुटकारा दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की उपखंड मुख्यालय सहित कस्वे की सभी कॉलोनियो में बंदरो के आतंक से आमजन त्रस्त है। ज्ञापन देने आये गोपाल सैन ने बताया की कस्वे में गत एक वर्ष से बंदरो का इतना आतंक बढ़ गया है की आये दिन किसी न किसी को घायल कर जख्मी कर देते है। बच्चो और महिलाओं का छत पर जाना बंद हो गया है। बंदरो के द्वारा घरो की छतो पर सुख रहे कपड़ो को फाड़ना,छत पर रखे सामान में तोड़फोड़ करना आम बात हो गई है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से बंदरो से निजात दिलाने की गुजारिस की। विजेंद्र जंगम ने उपखंड अधिकारी को बताया की बन्दर फल,मिठाई आदि की दुकानों से फल और अन्य सामान को उठाकर ले जाते है। पहले नादौती में बन्दर नहीं थे लेकिन गत वर्ष से बंदरो की संख्या में लगातार बढोतरी होती जा रही है। लगभग सैकड़ो से अधिक बंदर है कस्वे में इनके आतंक से आमजन सहित दुकानदार भी परेशान है। ज्ञापन देने वालो में अवधेश ,मोहन लाल,जगदीश सिंह,घनश्याम सैन,बच्चूलाल,सहित दर्जनों से अधिक लोग मोजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ