ब्यूरो रिपोर्ट।

राजधानी जयपुर में विजयादशमी के दिन भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम क्षेत्र की ओर से परिषद भवन बनाने हेतु भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  भूमि पूजन संस्कृत के महान विद्वान आचार्य श्री विनोद बिहारी शर्मा द्वारा कराया गया।  इस अवसर पर  श्री पीपा पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु द्वारा आचार्य अनंत श्री विभूषित श्री झंकार ईश्वर दास त्यागी जी महाराज पीपा पीठ झालावाड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । प्रांतीय मीडिया प्रकल्प प्रमुख नगेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि सम्मान समारोह में भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं भामाशाह को  भवन निर्माण में  उनके आर्थिक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया । श्री श्याम शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री भारत विकास परिषद ने समारोह की अध्यक्षता की ।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डीडी शर्मा और राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ त्रिभुवन शर्मा ने भी अपने विचार रखे । प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत श्री आर.एस,सक्सेना ने भवन निर्माण की जानकारी दी ।  ओ पी गुप्ता, संयोजक भवन निर्माण समिति ने सभी का स्वागत किया।  प्रांतीय महासचिव राजस्थान उत्तर पूर्व  प्रांत  श्री रणवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।