जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

केन्द्र सरकार ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान हाईकोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। पांच नए न्यायाधीश जल्द ही शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही त्रिपुरा हाईकोर्ट से ट्रांसफर होकर राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने अकील अहमद कुरैशी को मंगलवार दोपहर एक बजे राज्यपाल राजभवन में शपथ दिलाएंगे। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

जस्टिस शर्मा का हुआ ट्रांसफर।

केन्द्र सरकार ने एक अन्य अधिसूचना जारी कर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा का पटना हाईकोर्ट में तबादला किया है। वे एक जनवरी 2022 को पदभार ग्रहण करेंगे। 

यह बनेंगे नए जज।

केन्द्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार अधिवक्ता कोटे से सुदेश बंसल, फरजंद अली और अनूप ढंड तथा न्यायिक कोटे से प्रमुख विधि सचिव विनोद कुमार भारवानी और कोटा डीजे मदन गोपाल व्यास को हाईकोर्ट जज नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने ही सिफारिश भेजी थी। सीजे इन्द्रजीत महांति त्रिपुरा सीजे पद की शपथ के लिए वहां पहुंच चुके हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में अवकाश होने के चलते उन्होंने रेफरेंस नहीं लिया है।