अवनीश पाराशर।
राजस्थान प्रदेश में रविवार काे करवा चाैथ का त्यौहार मनाया गया। साेलह श्रृंगार कर तैयार सुहागिन महिलाओं ने चांद का दीदार करने के बाद चांद काे अर्घ्य देकर करवा चाैथ का व्रत ताेड़ा। विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के अलावा गुवाहाटी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्साें में भी सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचाैथ का व्रत रखा। आपकाे बता दें कि हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत के दिन माता पार्वती की आराधना करने से अखण्ड सौभाग्यवती का वरदान मिलता है। करवा चौथ के दिन व्रती स्त्रियां चंद्रोदय के बाद ही व्रत का पारण कर सकती हैं।

0 टिप्पणियाँ