अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।

अलवर की भिवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी बदमाश डाक्टर के नाम से मशहूर आबिद उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में कई चेन स्नेचिंग और लूट के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में यह वांछित चल रहा है। भिवाड़ी पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं के एक्सपर्ट बदमाश आबिद उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। चेन स्नेचिंग ओर लूट के अपराध जगत में आबिद हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जाना पहचाना नाम है। अपराधियों में अपने आप को डॉक्टर के रूप में पहचान दिलाने वाला आबिद 100 से भी अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। जिस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित है। इसके खिलाफ भिवाड़ी थाने में तीन मामले पेंडिंग चल रहे हैं। जबकि अलवर कोतवाली थाने में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अलवर, जयपुर, दिल्ली, गुड़गांव और यूपी के कई शहरों में इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि गिरफ्तार स्नैचर से पूछताछ की जा रही है। इससे कई बड़ी घटनाओं के खुलासे हो सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में इसका आतंक था। खुलेआम यह घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अलवर जिले के भी आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहा था।