जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां मोहन कंवर (77) का रविवार को दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थी। पहले उनका उपचार जोधपुर में चल रहा था लेकिन गत माह उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया था। केंद्रीय मंत्री कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार उनका अंतिम संस्कार जोधपुर में किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को उनका पार्थिव शरीर जोधपुर लाया जाएगा। जिसे शेखावत के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शेखावत की मां के निधन के समाचार के बाद उनके आवास पर रिश्तेदारों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

0 टिप्पणियाँ