करौली के नादौती से देवा शास्त्री की रिपोर्ट।
नादौती उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र में खाद की चल रही कालाबाजारी को लेकर उपखंड अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने गुरुबार को क्षेत्र के खाद विक्रेताओ की बैठक बुलाई और बैठक में खाद बिक्रेताओ से खाद की कालाबाजारी नहीं करने की दी हिदायत। बैठक के बाद उपखंड अधिकारी ने किसानो को बताया की शुक्रवार को नादौती क्षेत्र में 7 सेंटर बनाये गये है। उन पर खाद का वितरण सुबह 8 बजे से एक अधिकारी और पुलिस की मोजुदगी में किया जायेगा। उपखंड अधिकारी ने बताया की खाद विक्रेता सेंटर पर खाद की रेट और स्टोक भी अंकित करेगा। जिससे कालाबाजारी रुकेगी। किसानो से उपखंड अधिकारी ने कहा की खाद विक्रय केंद्र पर किसान अपना आधार कार्ड,राशन कार्ड और जमावंदी साथ लेकर आये। इन कागजो के लाने पर एक किसान को दो कट्टा डीएपी खाद दिया जायेगा। इस पर किसानो ने कहा की एक किसान को दो कट्टो से क्या होगा इस पर उपखंड अधिकारी ने बताया की क्षेत्र में खाद की किल्लत है।किल्लत को देखते हुए यह व्यबस्था की गई है और बताया की जिन किसानो को और खाद चाहिए एनपीके खाद ले। एनपीके खाद भी डीएपी के समकक्ष खाद है। किसानों से इसका उपयोग करने की अपील की।

0 टिप्पणियाँ