उदयपुर भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर पहुंचे वल्लभनगर के कुराबड़ क्षेत्र में मूवी चुनावी सभा में गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला इस मौके पर गहलोत ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ साथ प्रदेश भाजपा पर कई आरोप लगाए। गहलोत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही की वजह से आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है । चुनावी सभा में गहलोत के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया सीडब्ल्यूसी मेंबर रघुवीर मीणा पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। चुनावी सभा में गहलोत ने मंच से प्रत्याशी कुंवर शक्तावत के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। मंच पर मौजूद प्रीति कुंवर शक्तावत ने मेवल की 18 पंचायतों के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया कि गुलाब सिंह शक्तावत और गजेंद्र सिंह शक्तावत के समय जिस तरह से कार्य हुए थे उसी तरह इस क्षेत्र में फिर से विकास के कार्य होंगे। प्रीति शक्तावत ने इस मौके पर कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव होगा जब कड़ी से कड़ी जुड़ेगी।

0 टिप्पणियाँ