जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राज्यपाल कलराज मिश्र से राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बुधवार को राजभवन में मुलाकात की। आरसीए अध्यक्ष गहलोत ने राज्यपाल मिश्र को बताया कि राजस्थान को 17 नवम्बर, 2021 को भारत- न्यूजीलैण्ड टी-20 क्रिकेट मैच और 9 फरवरी, 2022 को भारत- वेस्ट इण्डीज एक दिवसीय मैच की मेजबानी मिली है। उन्होंने राज्यपाल को सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के लिए आमंत्रित किया और इस आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया। राज्यपाल मिश्र ने उन्हें जयपुर में लम्बे समय बाद होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी है।