करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली मे शनिवार को वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के स्कूली बच्चो को कैलादेवी अभ्यारण्य का भम्रण करवाया गया साथ ही बच्चो को वन्यजीवों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।
वनपाल मोहन लाल सैनी ने बताया कि उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (द्वितीय) रामानन्द भाकर के निर्देशानुसार वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दौरान दूसरे दिन रेंज- मंडरायल के तहत करौली में स्थित क्रिएटिव पब्लिक स्कूल से विधार्थियो को कैलादेवी अभ्यारण में भ्रमण करवाया गया जिसके दौरान वन एव वन्य जीवों के बारे में बताया गया एवं विधार्थियो को केलादेवी माताजी के दर्शन, गुफा मंदिर, और सुख- नदी, और नेचर- कैम्प में विधार्थियो को वन एवं वन्य जीवों के बारे में बताया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा,वनपाल दिनेश शर्मा, वनपाल मोहन लाल, सियाराम, होमगार्ड्स, बायलोजिस्ट- मैराज, सोस्लोजिस्ट- बृजभूषन,आदि मौजूदा रहे।


0 टिप्पणियाँ