अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।

अलवर के बानसूर मे शनिवार रात ओवरलोड डंपर ने एक बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। हादसे के बाद अलवर-बानसूर रोड पर लंबा जाम लग गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बानसूर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे की जानकारी ली। बच्चे का शव इस कदर क्षत विक्षत हो गया था कि ग्रामीणों ने सड़क पर फैले टुकड़ों को जुटाकर कपड़े में लपेटकर पुलिस के हवाले किया। हादसे में घायल हुए युवक को बानसूर सीएचसी लाया गया, जहां से उसे कोटपूतली रेफर कर दिया गया। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मोनू बानसूर के नजदीकी गांव हाजीपुर का रहने वाला था। उसके घर में सवामणी का कार्यक्रम था। इसकी खरीदारी के लिये वह बानसूर आया था। बानसूर से खरीदारी कर मामा-भांजा वापस हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।