कोटा से हंसपाल यादव।

कोटा बारां नेशनल हाईवे पर सिमलिया टोल के पास विवादित होर्डिंग का मामला गर्मा गया है। परोक्ष रूप से खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को लेकर एक विशाल होर्डिंग में अर्मादित विवादित टिप्पणी की गई है। सूत्रों का कहना है कि एक विधायक की सरपरस्ती में कुछ लोगो द्वारा  मंत्री भाया को साजिश के तहत बदनाम करने की नियत से यह विशाल होर्डिंग लगाया है। पूरे मामले में अरोड़ा एडवरटाइजिंग एजेंसी के प्रितपाल सिंह अरोड़ा ने पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण और सिमलिया थानाधिकारी को रजिस्ट्री के जरिए रिपोर्ट प्रस्तुत की है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि विज्ञापन  कंपनी ने खेतों की जमीन किराए पर लेकर विज्ञापन होर्डिंग लगाने का काम करती है। लेकिन जिस होर्डिंग पर मंत्री भाया को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। वह होर्डिंग इस कंपनी ने नहीं लगाया है। प्रितपाल सिंह ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि कुछ अज्ञात लोग कम्पनी को  यह होर्डिंग हटाने भी नहीं दे रहे हैं। प्रार्थना पत्र में पुलिस से निवेदन किया गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए और होर्डिंग भी हटाया जाए।