जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज लंबे समय बाद सीएम हाउस से बाहर निकलेंगे। शनिवार को यानी कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सचिवालय और गांधी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम गहलोत पहले कोरोना संक्रमित होने और उसके बाद हृदय रोग के चलते लंबे समय से मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं निकल रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आज मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलेंगे और सचिवालय पहुंचेंगे। जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर सुबह 9:40 बजे पहुंचेंगे। सीएम महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करेंगे और वहां आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वापस मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे, जहां 11:30 बजे प्रदेश स्तरीय प्रशासन शहरों और प्रशासन गांवों के संग अभियान का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में सरकार के सभी मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे।


0 टिप्पणियाँ