करौली के मंडरायल उपखंड से महेंद्र पाल की रिपोर्ट।

करौली मे वन विभाग की तरफ से वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम के तीसरे दिन पर्यावरण सन्तुलन की दृष्टि से वन एवं वन्य जीवों का महत्व के सम्बन्ध में स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (द्वितीय) करौली डीएफओ रामानन्द भाकर के निर्देशानुसार वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दौरान तीसरे दिन रेंज- मंडरायल के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ( नीदर)  स्कूल के विधार्थियो को पर्यावरण सन्तुलन की दृष्टि से वन एवं वन्य जीवों का महत्व के सम्बन्ध में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके दौरान  विधार्थियो को वन एवं वन्य जीवों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वनपाल मोहन लाल, राहुल, फूलसिंह, सपना, होमगार्ड्स सहित सोस्लोजिस्ट- बृजभूषन मौजूदा रहे।