चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे राज्य में प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की l जिसमें  प्रभारी सचिव रवि जैन और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की उपस्थिति में नगर परिषद परिसर में इस अभियान की शुरुआत हुई l राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में एक साथ शनिवार को महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन शहरों के संग और प्रशासन गांव के संग अभियान की शुरुआत की l जिसमें चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के सभा भवन में इस अभियान की शुरुआत की गई।वही प्रभारी सचिव रवि जैन, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, सभापति संदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, नगर परिषद आयुक्त रिंकल गुप्ता ने नगर परिषद और यूआईटी क्षेत्र मे पट्टों के आशार्थियों को पट्टों का वितरण कर इस अभियान की शुरुआत की l इस अवसर पर प्रभारी सचिव रवि जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरगामी सोच और संवेदनशीलता के चलते आज से इस महा अभियान की शुरुआत की गई है l जिसमें शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आमजन को अपने लंबित कार्यों को करवाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा  और एक ही छत के नीचे सभी कार्य निर्बाध रूप से हो सकेंगे l उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान साबित होगा l जिसमें पाँच लाख से अधिक आशार्थियों को पट्टों का वितरण किया जाएगा l उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में चित्तौड़गढ़ प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत राज्य में सबसे अधिक पट्टे जारी करने जिलों की सूची में शामिल रहा था l उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस वर्ष भी इस अभियान में चित्तौड़गढ़ जिला अग्रिम पंक्ति में शामिल होगा l इस कार्यक्रम में प्रभारी सचिव रवि जैन, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा,  अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू- आवाप्ति ज्ञानमल खटीक, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत,  नगर परिषद आयुक्त रिंकल गुप्ता,  पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कांग्रेस प्रेम प्रकाश मुंदडा,  यूआईटी सचिव सीडी चारण,  सहित कई कांग्रेसी पार्षद और आमजन मौजूद रहे।