जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर में स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का एक टीचर पिछले 6 महीने से पूर्व छात्राओं को अश्लील मैसेज भेज रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने भी टीचर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिये है। आपको बता दे, कि राजधानी जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक टीचर की ओर से पिछले 6 महीनों से स्कूल की पूर्व छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी टीचर निखिल जोश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी शिक्षक से पुछताछ मे जुट हुई है इधर घटना की स्कूल प्रशासन को जानकारी मिलते ही उन्होंने आरोपी शिक्षक के सस्पेंड के आदेश जारी कर दिये है।
यह था पूरा मामला।
दरअसल राजधानी के अशोक नगर थाना इलाके में स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर निखिल जोश द्वारा पिछले 6 महीनों से स्कूल की पूर्व छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। जब अशोक नगर थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार को प्रकरण की जानकारी लगी तो उन्होंने खुद स्कूल टीचर निखिल जोश के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच भी खुद की।अशोक नगर थाना अधिकारी की ओर से की गई जांच में यह तथ्य प्रमाणित पाए गए कि सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर निखिल जोश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्कूल की अनेक पूर्व छात्राओं को काफी अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं।जिसके चलते पूर्व छात्रों की ओर से निखिल जोश को इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

0 टिप्पणियाँ