सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।

सवाई माधोपुर में आज सोमवार को निजी एम्बुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल के समक्ष एम्बुलेंस स्टैंड के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एम्बुलेंस कर्मियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूर्व में सभी निजी एम्बुलेंस जिला अस्पताल परिसर में खड़ी रहती थी। लेकिन चार साल पूर्व तत्कालीन जिला कलेक्टर द्वारा मौखिक आदेश पर एम्बुलेंस कर्मियों को जिला अस्पताल के बाहर अस्पताल के बिल्कुल सामने एम्बुलेंस खड़ी करने के लिए एम्बुलेंस स्टैंड की जगह उपलब्ध करवाई गई है। जहाँ विगत चार साल से सभी निजी एंबुलेंस खड़ी हो रही थी। लेकिन अब नगर परिषद द्वारा जिला अस्पताल के बाहर से सभी एम्बुलेंस को हटवा दिया गया और निमली रोड पर शिफ्ट करवा दिया गया। एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि निमली रोड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है साथ ही नजदीक में जंगल होने के कारण जंगली जानवरो का डर भी बना रहता है। एम्बुलेंस कर्मियों ने सभी निजी एम्बुलेंस के लिए जिला अस्पताल के समक्ष एम्बुलेंस स्टैंड उपलब्ध करवाने की मांग की है। एम्बुलेंश कर्मियों का कहना है कि अगर 24 घण्टे में उनकी मांग पूरी नही की जाती है तो मजबूरन एम्बुलेंस कर्मियों को हड़ताल करनी पड़ेगी।जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।