झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ में बुधवार को एसपी ऑफिस में नवनियुक्त एसपी मोनिका सेन ने जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग ली।इस मीटिंग में जिले के तमाम एसएचओ डीएसपी व एडिशनल एसपी राजेश यादव मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बारी-बारी से सभी थाना अधिकारियो से अपने थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जानकारी ली और कौन कौन से क्षेत्र में किस तरह के अपराध होते है इसका फीडबैक लिया। ताकि जिले में  तमाम अधिकारियों से होने वाली जानकारी पर किस तरह काम करना है। उससे निपटने के लिए किस तरह तैयारिया की जाए झालावाड जिले को किस तरह अपराध मुक्त बनाना है उसकी तैयारी की जाए। जिले में अवैध हथियार मादक पदार्थ बाइक चोरी अवैध बजरी- डकैती हत्याएं जैसी गंभीर अपराध के बारे में किस तरह सख्ती से निपटा जाए। इसका पूरा फीडबैक तमाम अधिकारों से लिया। बता दे, कि एसपी मोनिका सेन पदभार संभालने के बाद अब एक्शन के मूड में है।