चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

चित्तौड़गढ़ जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए पूरे जिले में टीकाकरण काम जारी है। जिसमें जिले में अभी तक 84% लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाने में सफलता प्राप्त कर ली है। अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने वालों का रुझान अब धीरे-धीरे कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसके कारण टीकाकरण केंद्रों पर तय किए गए लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए इन दिनों टीकाकरण केंद्रों के अलावा घर-घर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामकेश गुर्जर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 11 लाख 57 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था। उसके मुकाबले अभी तक 9 लाख 65 हजार आशार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। जो की टीकाकरण का 84% है। उन्होंने बताया कि चार लाख 27 हजार आशार्थियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। जो की लक्ष्य का 41 % है। उन्होंने बताया कि जिले में निंबाहेड़ा ग्रामीण में सबसे अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है। जबकि निंबाहेड़ा शहरी क्षेत्र में जिले में सबसे कम टीकाकरण हुआ है।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मोबाइल टीम भी घर-घर जाकर टीकाकरण कर रही है। सीएमएचओ गुर्जर ने आमजन से अपील की है कि चित्तौड़गढ़ जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए अपने पास के टीकाकरण केंद्र पर जाकर पहली और दूसरी खुराक अवश्य लगवाएं।उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में पर्याप्त मात्रा में कोरोना के टीके उपलब्ध है।