सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।

सीकर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहा पति ने अपने दोस्त को 500 रुपए में पत्नी को बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पति सहित दोस्त को गिरफ्तार किया है। बता दे, सीकर जिले के रींगस पुलिस थाने में दर्ज हुए दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुजरात निवासी 21 साल की महिला ने महरोली निवासी सोनू शर्मा के खिलाफ बाइक पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। इस संबंध में सीकर ग्रामीण पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने मऊ निवासी युवक से लव मैरिज की थी। गुरुवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ होटल के बाहर बैठा था। इसी दौरान आरोपी होटल की तरफ आया। जिसके बाद पति ने आरोपी दोस्त से बातचीत कर 500 रुपए में अपनी पत्नी को बेच दिया। जिसके बाद आरोपी ने युवती को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को सीकर स्थित सखी सेंटर भेजा गया। आरोपियों को रविवार को सीकर अवकाश कालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।