इस संबंध में सूचना सिरोही निवासी प्रेमा देवासी ने दी थी। उसने बताया कि वारदात के वक्त वह गद्दी पर बैठा था। पत्नी रेखा घर पर अकेली थी। इस दौरान दो बदमाश पैदल-पैदल उनके घर आए और पत्नी को धमकाकर अलमारी का लॉक खुलवाया और अलमारी में रखे 25 लाख रुपए बैग में भरकर भाग गए। एक बदमाश ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था और दूसरे बदमाश ने मुंह पर मास्क व सिर पर कैप लगा रखी थी। पुलिस ने इस संबंध में एक हवाला कारोबारी अहमदाबाद निवासी खेता सिंह को सूचना दी है। खेता सिंह के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पुलिस को आशंका है कि ये लूट की घटना बनावटी हो सकती है क्योंकि बदमाश जाते समय महिला का मोबाइल भी दे गए और घर का गेट भी खुला छोड़ गए। अभी पुलिस टीमें प्रेमा और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली। उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

0 टिप्पणियाँ