जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली दौरे के सात दिन बाद अब राहुल गांधी से मुलाकात करने से साफ इनकार किया है। इससे पहले सीएम के ओएसडी ने ट्वीट कर गहलोत की राहुल गांधी से मुलाकात का खंडन किया था। अब खुद गहलोत ने राहुल गांधी से मुलाकात की बात का खंडन किया है। सीएम गहलोत ने कहा- 16 तारीख को राहुल गांधी से मेंरी कोई मुलाकात हुई ही नहीं हुई। हम लोग सुबह वर्किंट कमेटी की बैठक में मिले थे तो आई-कैच जरूर हुआ होगा। बाकी मुलाकात कहीं नहीं हुई। शाम को तो सवाल ही पैदा नहीं होता है।सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी एक कमेटी की मीटिंग हो रही थी, जिसमें प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन थे। जब मैने खबर की स्टोरियां पढ़ी तो बड़ी शर्म आती है कि मीडिया कहां जा रहा है। जब तक कैबिनेट का पुनगर्ठन नहीं होगा तब तक तब तक अफवाहों के खेल में मीडिया फंस गया है। गहलोत शनिवार को एसएमएस अस्पताल में गांधीवादी सुब्बाराव से मिलने के बाद पत्रकारों से से बातचीत कर रहे थे। सीएम गहलोत 16 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद शाम को राहुल गांधी के बंगले पर एआईसीसी की कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने गए थे। उस बैठक में राजस्थान के मुद्दों पर चर्चा हाेने की बात सामने आ रही है। सीएम गहलोत ने उस दिन बैठक में राहुल गांधी के राजस्थान को लेकर नाराजगी की चर्चाओं को गहलोत ने सिरे से खारिज करते हुए मुलाकात से ही इनकार कर दिया। इससे पहले सीएम गहलोत के ओएसडी ने भी तीन दिन पहले गहलोत की राहुल गांधी के साथ बैठक से इनकार किया था। 16 अक्टूबर को राहुल गांधी के घर पर बैठक होने के बावजूद  सीएम गहलोत की उनसे मुलाकात नहीं हुई। खुद  सीएम गहलोत ने साफ कर दिया कि इस बार के दिल्ली दौरे में न सोनिया गांधी और न राहुल गांधी ने गहलोत से मुलाकात की। राहुल गांधी के घर पर हुई बैठक काे लेकर राजनीतिक स्तर पर जिस तरह की चर्चाएं चलीं, उसका सीएम गहलोत ने खुद सामने आकर जिस अंदाज में खंडन किया है, उसने भी नई चर्चाओं को बल दे दिया है। सीएम गहलोत मीडिया पर भी जमकर बरसे और यहां तक कह दिया कि मुझे शर्म आती है कि मीडिया कहा जा रहा है।राहुल गांधी के घर पर बैठक वाले दिन सीएम गहलोत, प्रभारी अजय माकन में से किसी ने भी मीडिया के सवालों का जवाब देना उचित नहीं समझा था। उस दिन सभी नेता बिना रुके और मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना सीधे निकल गए थे। राहुल के घर बैठक के बारे में कोई ब्यौरा नहीं देने से राजनीतिक स्तर पर अलग अलग अटकलें लगाई जाने लगीं। जब  सीएम गहलोत के खिलाफ जाने लगीं तो तीन दिन पहले ओएसडी  लोकेश शर्मा ने अफवाहों का खंडन किया। शनिवार को सीएम गहलोत ने खुद मोर्चा संभाला है। सीएम गहलोत के सात दिन बाद बयान जारी करने के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं, राजनीतिक चर्चाओं पर गहलोत पहले कभी इतने आक्रामक नहीं हुए लेकिन इस बार तेवर बदले हुए हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक  सीएम गहलोत के इस तरह के तेवर नए  राजनीतिक स्तर पर कुछ नया होने के समीकरण नजर आ रहे हैं । सीएम गहलोत ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को राजस्थान के नेताओं पर विश्वास है यही कारण है कि राजस्थान के भंवर जितेंद्र सिंह महामंत्री पहले से ही थे, डॉ.रघु शर्मा को गुजरात की  और  हरीश चौधरी को  पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही जुबेर खान,धीरज गुर्जर  और कुलदीप इंदौरा पहले से ही पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पार्टी का यूपी में काम कर रहे हैं, वो पूरी निष्ठा के साथ और ईमानदारी के साथ में प्रतिबद्ध होकर निभाते हैं, इसलिए राहुल गांधी ने ये जिम्मेदारी उनको दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि  कोयला और डीएपी के लिए आपने केंद्र पर जो दबाव बना था उसी का परिणाम है कि आज पर्यावरण की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से बात हुई है उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें कहा है कि आपके वहां भी एक ऐसा ब्लॉक है, उसकी हमें स्वीकृति जल्द ही मिले, उनसे हम नोट मंगवा रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो हल भी होगा। उन्होंने कहा कि जितनी परेशानी पूरे उत्तर भारत के राज्यों में हुई, उसके मुकाबले में हमने राजस्थान में काफी कुछ कंट्रोल किया और उसी के कारण अब राजस्थान मे बिजली कटौती भी बहुत कम हो रही है। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी हम लोग कामयाब होंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि जन जागरण का प्रोग्राम बहुत शानदार प्रोग्राम दिया, एक तरफ मेंबरशिप चलेगी, एक तरफ पुरे देश मे महंगाई को लेकर जो लोगो मे राहुल और सोनिया गांधी ने इस अभियान को दिया है। राजस्थान में शुक्रवार को हमने एक बैठक कर चर्चा की है इस बैठक में प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि नवंबर तक अभियान काफी सक्रिय तरीके से प्रदेश में लागू हो पाएगा।सीएम गहलोत ने धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा के उपचुनाव कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताया और कहा कि दोनों चुनाव कांग्रेस पार्टी  जीतेंगी। उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि वह तो चौथे स्थान पर है। यूपी में भरतपुर के एक दलित परिवार को ले जाकर पुलिस द्वारा पीटने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले में भरतपुर  के आईजी को पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर मुझे रिपोर्ट देने को कहा हैऋ इसके बाद मैं अपने स्तर पर यूपी के सीएम को पत्र लिखकर पुलिस के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात करूंगा।