जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो गई हैं। संवीक्षा और नाम वापसी के बाद कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं. वल्लभनगर से 9 और धरियावद में 7 उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने का कार्य प्रारंभ प्रारंभ हो गया था। 8 अक्टूबर तक कुल 29 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र दाखिल किए। संवीक्षा के दौरान सुरक्षा राशि, पार्टी की ओर से दिया जाने वाला फार्म ए और बी, प्रस्तावकों की संख्या के साथ अन्य कारणों से 6 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए। इस तरह कुल 23 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। बुधवार को नाम वापसी के आखिरी दिन 7 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इस तरह दोनों विधानसभा में 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। आपको बता दे, कि दोनों विधानसभाओं में आगामी 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। जबकि 2 नवंबर को मतगणना होगी। दोनों विधानसभाओं में कुल 5 लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में 2 लाख 53 हजार 831 और धरियावद में 2 लाख 57 हजार 624 मतदाता मत डाल सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ