जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों से आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तेल कंपनियों ने एक बार फिर शुक्रवार रात को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल 37-37 पैसा महंगा हुआ है। पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम शनिवार से लागू होंगे। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। तेल कंपनियों ने पिछले चार दिन में चार बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़ा दिए हैं और अब जयपुर में पेट्रोल 114.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह से डीजल भी 37 पैसे महंगा हो गया है। महंगा होने से डीजल की कीमत 105.71 रुपये लीटर पहुंच गई है। आपको बता दे, कि कोरोना के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है और लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। आम जनता लगातार मांग कर रही है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि उनके दाम कम हो सकें।

0 टिप्पणियाँ