कोटा से हंसपाल यादव।
कोटा शहर जिला के नयापुरा थाने में मुलजिम कमल लोधा की मौत के मामले में पुलिस थाने के बाहर घटना के बाद से चल रहा बीजेपी के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का धरना बीस घन्टे के बाद मांगों पर सहमति बन जाने पर खत्म हो गया।
पूर्व विधायक ने बताया कि सरकार से पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपये नकद 2 लाख रुपये चेक से देने और 6 लाख रुपये की अनुशंसा करने व परिवार में से एक सदस्य को नोकरी देने पर सहमति बनी। इस मौके पर लाडपुरा एसडीएम दीपक मित्तल ने मांगों को जिला प्रशासन से पूरी करवाने का ठोस आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुंजल ने धरना खत्म की घोषणा की। वहीं आज पुलिस अधीक्षक डॉ विकास पाठक ने इस मामले में नयापुरा थाना प्रभारी मुकेश मीणा को सस्पेंड किया। थाना स्टाफ को लाइन हाजिर किया और न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच शुरु करवाई। गौरतलब है कि बुधवार शाम को परिजनों व मॉ की शिकायत पर मुलजिम कमल लोधा को पुलिस थाने लेकर गई थी। उसे लॉकअप में रखा। कुछ देर बाद मॉ जब खाना लेकर नयापुरा थाना लेकर पहुंची तो कमल मृत पड़ा मिला। पुलिस ने कहा है कि उसने शर्ट से फंदा लगाकर कमल के आत्महत्या की थी। वहीं परिजनों ने पुलिस पर कमल की हत्या का आरोप लगाया हैं। इधर, मांगों पर सहमति बनने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पुलिस ने शुरू की। पूर्व विधायक गुंजल ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर दोषी लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उसके बाद ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।


0 टिप्पणियाँ