जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में 6 जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। इसके साथ ही विजयी हुए प्रत्याशियों बधाई भी दी।
कांग्रेस के पक्ष में पंचायतीराज चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया। गहलोत ने कहा कि छह जिलों में हुए पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। विजयी प्रत्याशियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की बहुत-बहुत बधाई।
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी सोशल मीडिया के जरिये विजेताओं को बधाई दी है।पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समर्थन व्यक्त करने के लिए जनता जनार्दन का हृदय से आभार और कार्यकर्ताओं को परिश्रम के लिए साधुवाद।जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में विजयी होने वाले प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। बता दे, 6 जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव परिणाम लगभग सभी के आ चुके हैं, ज्यादातर जगह पर कांगेस अपना बोर्ड बनाने में कामयाब हो रही है.



0 टिप्पणियाँ