नागौर से शबीक उस्मानी की रिपोर्ट। 

नागौर  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गांधी चौक बी रोड पर आज  बाइक पर आये दो बदमाशों ने एक दूकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी पर फायरिंग कर दी और भाग गए। घटना में व्यापारी के कंधे पर गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सुचना मिलते ही नागौर CO विनोद सीपा और कोतवाली SHO बृजेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुचे। घायल व्यापारी को तुरंत नागौर के JLN अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने बदमाशों कि तलाश भी शुरू कर दी है और इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है।नागौर CO विनोद सीपा ने बताया कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि शहर में दूकान चलाने वाले व्यापारी राजू खत्री  अपनी दूकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी गांधी चौक बी रोड पर दो बदमाश बाइक पर आये और उन्होंने व्यापारी राजू खत्री के हाथ से उनका बैग छींनने का प्रयास किया। इस दौरान व्यापारी खत्री ने बदमाशों का सामना किया और बैग को पकड़े रखा। इससे बौखलाए बदमाशों ने उन पर फायर कर दी। गोली व्यापारी खत्री के कंधे पर लगी। फिलहाल उनका JLN अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर है। वहीं बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।