श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

श्रीगंगानगर के सीजीआर मॉल स्थित बिग बाजार में आज एक बड़ा हादसा हो गया, हादसे में एक युवती की पैरों की अंगुलियां कट गई ।गंभीर घायल अवस्था में युवती को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है ।

मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद संदीप शर्मा ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी मनीषा सोनी अपनी तीन सहेलियों व पति के साथ सीजीआर मॉल के बिग बाजार में खरीदारी करने गई थी। वह कुछ रेडीमेड गारमेंट की खरीदारी करने के बाद इसे चेंजिंग रूम में इसकी फिटनेस चेक कर रही थी तभी चेंजिंग रूम के ऊपर रखी लोहे की चद्दर एकाएक नीचे गिर पड़ी इससे उसकी पैरों की अंगुलियां कट गई । घायल अवस्था में मनीषा को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ,जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

गौरतलब है कि बिग बाजार के रेडीमेड गारमेंट सेक्शन के चेंजिंग रूम की हालत खस्ता है, ऊपर की चद्दर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। इसमें सीजीआर मॉल के बिग बाजार की लापरवाही भी सामने आ रही है। परिजनों का कहना है कि इतने बड़े बिग बाजार के शोरूम में इस प्रकार की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है