हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट के जखीरे सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। हनुमानगढ जक्शन पुलिस ने जिला स्पेशल टीम (DST) के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 84 हजार 200 रुपए के नकली नोट बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है।जक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए डीएसटी के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।और कुलदीप सिंह कुम्हार उर्फ ज्ञानी व शिवप्रकाश पूनिया उर्फ शिवू को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है।कुलदीप सिंह अमरपुरा जालू खाट व शिवप्रकाश शाहपीनी पीएस संगरिया का निवासी है।और अब पूरे मामले की अग्रिम जांच हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण को सौंपी गई है। सारण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इनके तार कहा तक जुड़े है और नोटो की इतनी बड़ी खेप कहा से लाई गई थी इसकी जांच की जा रही है।