जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

टोक्यो पैरालंपिक में जयपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर दिया है।एक्स SH-6 कैटेगरी में हुए रोमांचक मुकाबले में कृष्णा ने हांगकांग के चू मान केई को करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।

दरअसल टोक्यो पैरालंपिक में जयपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर दिया है। एक्स SH-6 कैटेगरी में हुए रोमांचक मुकाबले में कृष्णा ने हांगकांग के चू मान केई को करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीत लिया है बता दें, कृष्णा राजस्थान के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले शूटिंग में अवनि लेखरा ने गोल्ड जीता था। कृष्णा नागर ने बैडमिंटन SH6 कैटेगरी में 21-17, 16-21 और 17-21 से मैच अपने नाम किया और देश की पदक तालिका में एक और गोल्ड मेडल जुड़वाया। इधर कृष्णा के गोल्ड जीतने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बधाई दी है और कृष्णा पर गर्व जताया है।