जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

जोधपुर जिला प्रमुख के पद पर लीला मदेरणा के निर्वाचन के साथ ही 18 साल बाद मदेरणा परिवार का इस पद फिर से कब्जा हो गया। बता दे, जिला प्रमुख के पद पर लीला मदेरणा निर्वाचित हुई है। 37 सदस्य वाली जिला परिषद में कांग्रेस को निर्वाचित 21 सदस्यों के मत मिले तो भाजपा को 16 मत मिले। वहीं 18 साल बाद जोधपुर जिला प्रमुख पद पर मदेरणा परिवार का कब्जा हुआ है। जोधपुर में कांग्रेस ने 21 वार्डों में ही जीत हासिल की थी और लीला को पूरे 21 वोट मिले जोधपुर में कुल 37 सदस्य हैं बहुमत के लिए 19 वोट चाहिए थे कांग्रेस के पास 21 बीजेपी के 16 सदस्य जीते हैं जोधपुर में लीला मदेरणा के अलावा पूर्व सांसद बद्री जाखड़ की बेटी मुन्नी देवी गोदारा और एक कांग्रेसी सदस्य नेहा ने भी नामांकन भर दिया था आखिर में कांग्रेस की दोनो सदस्यों ने भी लीला को ही वोट दिया।