करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि रीट परीक्षा 2021, रविवार को आयोजित होने वाली है। इस संबंध मे परिवहन, कानून व अन्य समस्त प्रबंधन व्यवस्था परीक्षा संचालन हेतु सुनिश्चित करने के लिये समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है व संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये है। जिला कलक्टर ने बताया जिले मे कुल संभावित 20338 परीक्षार्थी एवं जिले मे अन्य जिलो से आने वाले 9647 एवं जिले से अन्य जिलो मे जाने वाले परीक्षार्थी 17069 है। उन्होने बताया कि जिले मे 55 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 17732 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस संबंध मे हिण्डौन उपखंड मे 19, श्रीमहावीरजी मे 2, सूरौठ मे 3, कांचरौली मे 2, खेडा मे 3 कुल 29, सपोटरा उपखंड मे उपखंड मुख्यालय पर 4, टोडाभीम मे 3 एवं जिला मुख्यालय पर 19 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षार्थियो को परीक्षा केन्द्रों पर आवागमन के लिये रोडवेज व निजी बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि 26 सितम्बर को करौली बस स्टैण्ड से करौली गंगापुर जयपुर के लिये 2, करौली हिण्डौन महुवा अलवर के लिये 10, करौली हिण्डौन महुवा जयपुर के लिये 8, खेडा तिराहा से खेडा हिण्डौन महुवा जयपुर के लिये 5, हिण्डौन बस स्टैण्ड से हिण्डौन महुवा दौसा जयपुर के लिये 15, हिण्डौन महुवा अलवर के लिये 20, सपोटरा बस स्टैण्ड से सपोटरा गंगापुर जयपुर 2, टोडाभीम बस स्टैण्ड से टोडाभीम जयपुर के लिये 2 बसों के रूट निर्धारित किये गये हैं। इसके अलावा बसों का रूट निर्धारित करते हुए रोडवेज बस स्टेण्ड करौली एवं हिण्डौन मे 10 बसो को रिजर्व रखा गया है व 14 लोकपरिवहन हिण्डौन, 20 करौली बस स्टेण्ड पर निजी बसो को रिजर्व रखा गया है।शहर मे आने जाने वालो के लिये ऑटो रिक्शा बस स्टेण्ड से परीक्षा केन्द्र तक पहूंचने के लिये 10 रू प्रतिव्यक्ति किराया निर्धारित है। इस संबंध मे व्यवस्था को सुचारू व सुव्यवस्थित रखने के लिये पुलिस, परिवहन, रोडवेज के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ